Posts

किडनी को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

Image
किडनी शरीर में सेतु का काम करती है| सेतु का अर्थ यहाँ पुल से है| आपने यात्रा करते समय बहुत से पुल देखें होंगे, जो कई मार्गों को आपस में जोड़ने काम का करते हैं| यदि किसी कारण या दुर्घटना से पुल टूट जाएं तो सभी मार्गों का सम्पर्क आपस में टूट जाता हैं जिसके कारण आपको पुल के ठीक होने तक के लिए महीने से लेकर साल तक का इंतजार करना पड़ सकता हैं और पुल न केवल मार्गों को जोड़ने का काम करती हैं साथ ही कई मीलों की दूरी को कम करने का काम भी करती हैं| ठीक इस प्रकार का काम किडनी भी आपके शरीर में करती हैं| किडनी आपके शरीर में खून को साफ़ करती है साथ ही अपशिष्ट व विषैले पदार्थो को बाहर निकालने का काम करती है| किडनी में संक्रमण के कारण आपके शरीर में खून की सप्लाई रुक जाती है जिससे आपके शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं| चलियें हम आपको बताते हैं कि किडनी को मजबूत रखने के लिए किन खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए| बंद गोभी अक्सर आपने बंद गोभी को बर्गर, चाऊमीन जैसे फास्टफूड में जरुर देखा होगा क्योंकि बंद गोभी जिस भी सब्जी या फास्टफूड में पड़ती है उसका स्वाद बढ़ जाता है| लेकिन शायद आप इस बात क...